फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   CDO,loan,DM,bank,intrest

ऋण जमानुपात कम होने पर डीएम ने बैंक अधिकारियों की दी हिदायत

Thu, 02 Sep 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
CDO,loan,DM,bank,intrest
विकास भवन सभागार में बैठक लेती डीएमप्रियंका निरंजन - फोटो : ORAI
उरई। बैंक सलाहकार समिति की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को विकास भवन सभागार में डीएम प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले के ऋण जमानुपात लगातार कम होने पर डीएम ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी एवं जेडीसी की स्थिति लगातार खराब रहने के कारण विशेष रुप से इनके जिला समन्वयक से इसका कारण पूछा गया और जल्द सुधारने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देशित किया कि सभी बैंक अधिकारियों कृषि क्षेत्र के एनपीए खातों के लिए एकसमान ऋण समाधान योजना तैयार कर किसानों को राहत प्रदान करें। डीएम ने कहा कि शासकीय योजनाओं मे जिन शाखाओं मे बहुत ज्यादा ऋण प्रकरण लंबित है उन शाखा प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस दिया जाए। अच्छा काम करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाए। उन्होंने ऋण योजनाओं के आवेदन को 13 सितंबर तक निस्तारित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

अग्रणी जिला प्रबंधक अनुपम गुप्ता ने बताया पीएमएसवी आत्मनिर्भर निधि में केवल 1149 लाभार्थियो को ऋण प्रदान करना है। जिसको शाखाएं 13 सितंबर तक हासिल कर लेगी। उपनिदेशक संस्थागत वित्त संजय कुमार ने केसीसी के पशुपालन एवं मत्स्य घटक की प्रगति पर अंसतोष जताया। बैठक में सीडीओ एके श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा एके गुप्ता, नाबार्ड प्रबंधक प्रकाश कुमार, उद्योग उपायुक्त योगेश कामेश्वर समेत बैंक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
एटीएम में नगदी न होने पर बैंकों पर लगेगा जुर्माना
भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक शिवरंजन अधिकारी ने बताया कि आरबीआई ने एटीएम से संबंधित योजनाओं के बारे में बताया कि यदि किसी भी एटीएम में अगर दस घंटे तक नगदी नहीं रहती है। तो संबंधित बैंक पर जुर्माना लगाया जाएगा एवं बताया कि यह योजना जनकल्याण के लिए 2 अक्तूबर से लागू की जाएगी।

------
तहसील और शाखावार डिफाल्टरों की सूची बनाने के निर्देश
डीएम ने बैंको के फंसे ऋण एनपीए की वसूली के संबंध में सभी बैंकों से सबसे बड़े 50 डिफाल्टर की सूची शाखावार एवं तहसीलवार मांगी है। जिसमें इंडियन बैंक, यूनियन बैंक, आर्यावर्त बैंक से एक नोडल वसूली अधिकारी बनाने के बारे मे दिशा निर्देश दिए है जो कि हर सप्ताह संबंधित एसडीएम से संबंध स्थापित कर वसूली में तेजी लाने के प्रयास करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed