फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   CC Road Chutki inserted 11 months ago

Jalaun News: 11 माह पहले डाली गई सीसी रोड चटकी

Thu, 18 May 2023 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 06:09 PM IST
विज्ञापन
CC Road Chutki inserted 11 months ago
कदौरा।
विज्ञापन

कदौरा-नाका संपर्क मार्ग जर्जर होने पर ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए शासन ने एक किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 40 लाख रुपये की मंजूरी दी थी। जिसमे 300 मीटर सीसी व 700 मीटर डामर रोड बननी थी। लोकनिर्माण विभाग ने इसका ठेका दिया था। ठेकेदार ने निर्माण में अनियमितता बरती थी। मानक विहीन निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने इसका विरोध भी किया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी। 40 लाख रुपये से डाली गई सीसी रोड में दरारें पड़ गईं हैं। जबकि डामर गिट्टी की सड़क में भी कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं,साथ ही गिट्टी भी उखड़ गई है। नाका के सलमान खान, लक्ष्मण सिंह, जितेंद्र, रामपाल, कदौरा के सुरेंद्र, सरोज आदि ने बताया निर्माण के समय जिम्मेदारों की उदासीनता से सीसी सड़क में दरारें आ गईं हैं, डामर की सड़क में भी गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीणों ने सड़क सही करवाने की मांग की है। अवर अभियंता बृजेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। ठेकेदार को निर्देश दिए हैं, कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed