फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Caught one with fake tobacco

नकली तंबाकू के साथ एक को पकड़ा

Mon, 17 Feb 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Caught one with fake tobacco
उरई कोतवाली में खुलासा करते कोतवाल। - फोटो : ORAI
उरई। रजिस्टर्ड फर्म के नाम पर अवैध रुप से चल रही नकली तंबाकू पैकिंग की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर डिब्बी, रैपर व तंबाकू के साथ एक को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस को भारी मात्रा में भरी तंबाकू की डिब्बी, अवैध रेपर खाली डिब्बी 40 किलो तंबाकू मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाल शिवगोपाल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के मोहल्ला रामनगर स्थित बारह बीघा निवासी संजीव गुप्ता उर्फ बड़े पुत्र कृपाराम गुप्ता को उसके घर से छापा मारकर शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस को 12 सौ डिब्बी भरी तंबाकू, दस हजार आउटर रेपर खाली अवैध, एक हजार डिब्बी भरी तंबाकू, 40 किलो तंबाकू बरामद हुई। कोतवाल ने बताया कि सुनील कुमार गुप्ता पुत्र छिद्दननाथ गुप्ता निवासी कानपुर रोड औरैया ने उरई कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। रजिस्टर्ड फर्म के नाम से फर्जी तरीके रैपर व डिब्बी तैयार कर बाजार सप्लाई कर बेचते थे। जिससे उसका आर्थिक नुकसान हो रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर बताए गए स्थान पर छापा मारा और संजीव गुप्ता को गिरफ्तार कर उपरोक्त सामग्री बरामद की। छापा मारने वाली पुलिस टीम में एसएसआई अशोक कुमार यादव, उपनिरीक्षक संतराम कुशवाहा, योगेश पाठक, सिपाही अजय पाल, कृष्णवीर आदि रहे। कोतवाल ने धोखाधड़ी व कापी राइट एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed