फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cattle collided with OHE after being hit by Chhapra Mail, many trains got stuck

Jalaun News: छपरा मेल की चपेट में आकर ओएचई से टकराया मवेशी, कई ट्रेनें अटकीं

Sun, 27 Oct 2024 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 27 Oct 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Cattle collided with OHE after being hit by Chhapra Mail, many trains got stuck
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड के एरच रोड स्टेशन के पास कानपुर से झांसी जाने वाली अप ट्रैक पर बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल नंबर 11124 से मवेशी टकरा गया।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मवेशी उछलकर ओएचई से टकरा गया। इससे अप ट्रैक का तार टूट गया और डाउन ट्रैक की ओएचई ट्रिप हो गई। इससे ट्रैक से गुजरने वाली कई ट्रेन जहां के तहां खड़ी हो गईं। सूचना पर उरई से इंजीनियरिंग विभाग की टीम व उरई व मोंठ से आरपीएफ के जवान भी पहुंच गए। रात नौ बजे ट्रैक बहाल हो गया। सबसे पहले इंटरसिटी एक्सप्रेस निकाली गई।
विज्ञापन

घटना शनिवार की दोपहर साढ़े तीन बजे की है। बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल से अन्ना मवेशियों का झुंड टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक अन्ना मवेशी उछलकर ओएचई से टकरा गया। इससे अप ट्रैक की ओएचई का तार टूट गया। जबकि डाउन ट्रैक की ओएचई ट्रिप हो गई। इस हादसे के बाद छपरा मेल खड़ी रही। फिर झांसी से डीजल इंजन भेजा गया। इसे छपरा मेल में लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुणे से गोरखपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन नंबर 01431 को मोंठ स्टेशन पर 3.48 बजे से 5.12 बजे तक रोककर चलाया गया। जबकि गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस को पिरौना स्टेशन पर 3.55 बजे से रोक दिया गया। इस ट्रेन को डाउन ट्रैक से डायवर्ट कर निकाला गया।
सूचना पाकर उरई से टीआरडी के सीनियर सेक्शन इंजीनियर बीएस पाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जबकि उरई से आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक यादव व मोंठ आरपीएफ चौकी इंचार्ज जयपाल यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने कर्मचारियों की मदद से ट्रैक से गिरे मवेशी को हटाया। इस घटना के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों का कहना था कि पुणे से गोरखपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन वैसे भी छह घंटा विलंब से चल रही थी, इस हादसे के कारण और भी विलंबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed