फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cattle came in front of Panvel Express, train stood still for 23 minutes

Jalaun News: पनवेल एक्सप्रेस के सामने आए मवेशी, 23 मिनट खड़ी रही ट्रेन

Mon, 25 Sep 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 25 Sep 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cattle came in front of Panvel Express, train stood still for 23 minutes
तीन मवेशियों की मौत, टक्कर से ट्रेन का हौज पाइप निकल गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। एट भुआ सेक्शन में रविवार दोपहर 12.25 बजे पनवेल से गोरखपुर जा रही ट्रेन नंबर (15066) पनवेल एक्सप्रेस के इंजन के सामने मवेशियों का झुंड गया। इमरजेंसी ब्रेक लगाने में ट्रेन का हौज पाइप निकल गया। तीन मवेशियों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इंजन के पहिए में मांस के लोथड़े फंसने व हौज पाइप ठीक करने के चलते ट्रेन लगभग 23 मिनट खड़ी रही।
घटना के तत्काल बाद चालक ने इसकी सूचना झांसी कंट्रोल रूम और एट स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस दीपक कुमार को दी। चालक व रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे कर्मचारियों ने इंजन को दुरुस्त कर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया। इस दौरान गर्मी के चलते यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि कर्मचारियों ने सभी को समझा कर शांत कराया।
विज्ञापन

पिरौना से लेकर भुआ सेक्शन के बीच आए दिन अन्ना मवेशियों का ट्रैक पर आकर ट्रेन संचालन में बाधा बने हुए हैं। ट्रैक के किनारे बसे गांवों के प्रधानों को रेलवे सुरक्षा बल ने संपर्क करके अन्ना मवेशियों की ट्रैक पर आने से रोकने के लिए कहा है। इसके बावजूद भी मवेशी ट्रैक पर आकर और ट्रेन संचालन में बाधा बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed