फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Caretaker warned after filth was found in the cowshed.

Jalaun News: गोशाला में गंदगी मिलने पर केयर टेकर को दी हिदायत

Thu, 09 Jul 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Caretaker warned after filth was found in the cowshed.
जालौन। उप जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी ने ग्राम लौना में संचालित गोशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोशाला में लगभग 50 गोवंश मौजूद मिले। अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान गोशाला के केयर टेकर से रिकॉर्ड मांगा गया लेकिन वह कोई रजिस्टर नहीं दिखा पाए। केयर टेकर ने बताया कि गोशाला में कुल 78 गोवंश रहते हैं लेकिन इस समय संख्या कम है। गोवंशों के लिए करीब 10-12 क्विंटल हरा चारा, चार क्विंटल भूसा और 25 किलोग्राम दाना व रातब उपलब्ध था। एसडीएम राकेश कुमार सोनी ने केयर टेकर को निर्देश दिए कि बरसात में गोवंशों को खाने, पीने और रहने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि बलवान सिंह और ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed