फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Candle march removed tribute

कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

Sat, 15 Jul 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sat, 15 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Candle march removed tribute
कैडल मार्च निकाले लोग। - फोटो : amarujala
कदौरा (ब्यूरो)। नगर के लोगों ने शुक्रवार को कैंडल मार्च निकालकर आतंकी घटना में मृत अमरनाथ यात्रियों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही आतंकियों के खात्मे के लिए केंद्र सरकार से एक और सर्जिकल स्ट्राइक करने की मांग भी की। मार्च निकालने वालों में जगत विश्वकर्मा, बंटी अग्रवाल, रवि शिवहरे, अंकित परिहार, राहुल गुप्ता, राजेश गुप्ता और संजय गौतम आदि शामिल रहे। बजरंग दल के सह संयोजक मनुराज तिवारी और विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में स्थानीय देवनगर चौराहे पर पाकिस्तानी आतंकियों का पुतला फूं का गया। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष राजा सिंह सेंगर, मनुराज तिवारी व विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष महेश चौधरी व भूपेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा किए गए उक्त कृत्य की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इस कृत्य का खामियाजा हर हाल में भुगतना होगा। इस दौरान बजरंगी, लाली तोमर, राजा सोनी, सुमित गायर, अखिलेश गुप्ता, संतोष साहू, आकाश वर्मा, केजी संतोष सिंह, बलराम सोनी, राहुल सोनी, गोलू श्रीवास्तव, विवेक कुशवाहा, शंभू राजावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed