फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Candle burning tribute to the martyrs of Pulwama

पुलवामा के शहीदों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

Fri, 14 Feb 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Candle burning tribute to the martyrs of Pulwama
कालपी में शहीदों को श्रद्धांजलि देते लोग - फोटो : ORAI
जालौन/माधौगढ़। एक वर्ष पूर्व पुलवामा में हुए शहीदों की याद में एनएसटी स्कूल एवं हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया और कैंडल जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

पुलवामा अटैक की बरसी पर एनएसटी स्कूल में छात्र-छात्राओं व अध्यापकों के साथ ही हिंदू युवा वाहिनी के नगर कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजासिंह सेंगर के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने शहीद जवानों को याद किया। फिर कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान जसवंत दाऊ, बीएस तोमर, चंद्रभान मिश्र, अनूप दीक्षित, आकाश लाक्षाकार, रोहित बाथम, प्रयांश सोनी,अखिलेश, विनीत तिवारी,आयुष गुप्ता, आशीष साहू, पुष्पेंद्र कुशवाहा, मानवेंद्र, अरमान अनिरुद्ध, शिवम, अभय आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, युवाओं ने आजाद पार्क में एकत्रित होकर कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रृद्धांजलि दी। इस दौरान रघुराज प्रताप, मोनू सेंगर, अनुपम गुर्जर, सौरभ सिंह, लकी ठाकुर, वीरू, सूरज, शोभित सोनी, मोनू सेंगर, सुनील, प्रदीप, अखिलेश, सीताराम, राजू आदि रहे। वहीं माधौगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक, स्व. बहादुर सिंह महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा। डा सतेंद्र सिह ने कहा कि आतंकवाद पर एकजुट होकर विरोध करना चाहिए। इस दौरान डा तेजप्रताप सिंह, हेमंत सिकरवार, ब्रजेश तोमर, डा धर्मेंद्र द्विवेदी, गोविंद सिंह, शशिभूषण आदि रहे। इसी तरह गांधी चबूतरा पर समाजसेवियों ने पुलवामा हमले की निंदा की। इस दौरान आशुतोष दुबे,आशीष दीक्षित, मधुर चतुर्वेदी, सुमित तरसौलिया, मोहित, विक्रम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलवामा हमले में शहीदों की दी गई श्रद्धांजलि
कालपी। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए भारत के सच्चे वीर सपूतों के चित्रों पर बाजार में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शुक्रवार शाम पांच बजे बजे टरननगंज चौराहे पर समाजसेवी इंजी. पुष्पेंद्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों के चित्रों में आधा सैकड़ा से अधिक युवाओं ने पुष्प माल्यार्पण कर नम आंखों से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों के सम्मान में नारे लगाए। इस दौरान बजरंग दल जिला सह संयोजक दीपक शर्मा, सनी पाल, अमन विश्वनोई, परशुराम सेना नगर अध्यक्ष आदर्श मिश्रा, यतेंद्र सिंह दीनू, समर सिंह गुड्डू, हर्ष विश्नोई, सुभाष द्विवेदी, छोटू विश्नोई, नितिन शर्मा, विकास यादव, खुश्तर खान, सैफ मंसूरी, अर्पित सेंगर, बलवीर सिंह आदि रहे।

बच्चों ने तिरंगा लहराकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए
कोंच। वर्ष 2019 में आज ही के दिन 14 फरवरी को आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सैनिकों की बस पर हमला किया था, जिसमें भारतीय सेना के 40 जवान शहीद हो गए थे। शहीदों की बरसी पर एनएस अकादमी स्कूल के बच्चों ने स्कूल से लेकर मुख्य मार्ग स्थित महारानी लक्ष्मीबाई स्मारक तक मार्च निकाला। स्मारक पर पहुंचकर बच्चों व शिक्षक शिक्षकाओं ने अमर जवानों को श्रद्धांजलि दी। मार्च में स्कूल की प्रधानाचार्या ज्योति नारायण, महेश सर के नेतृत्व में शामिल बच्चे हाथों में तिरंगा झंडा लहराते हुए शहीद जवान अमर रहें, हिंदुस्तान जिंदाबाद जैसे गगनभेदी उद्घोष कर कतारबद्ध चल रहे थे।

मार्च निकलते एनएस अकेडमी स्कूल के बच्चे

मार्च निकलते एनएस अकेडमी स्कूल के बच्चे- फोटो : ORAI

शहीदों को श्रद्धांजलि देते हिंदू युवा वाहिनी के लोग

शहीदों को श्रद्धांजलि देते हिंदू युवा वाहिनी के लोग- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed