फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Candidates should not face any problem at railway station and bus stand.

Jalaun News: रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर परीक्षार्थियों को नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Mon, 23 Oct 2023 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Candidates should not face any problem at railway station and bus stand.
उरई। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 28 व 29 अक्तूबर को होने वाली है। जिसके लिए तैयारियां तेज हो गईं हैं। डीएम ने परीक्षा से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि परीक्षा के लिए जिले में कानपुर और बांदा से परीक्षार्थी आएंगे। जबकि जिले के परीक्षार्थी आगरा परीक्षा देने जाएंगे। इसके लिए रोडवेज और रेलवे के अधिकारी समन्वय बनाकर तैयारियां कर लें।
विज्ञापन

ध्यान रखें कि ट्रेनों का प्लेटफॉर्म किसी भी दशा में बदलना नहीं चाहिए। ट्रेनों को अतिरिक्त रोककर यात्रियों को सुरक्षित बैठाकर ही गंतव्य की ओर रवाना किया जाए। बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को जीआरपी और आरपीएफ के कर्मी परेशान न करें। हो सके तो उनके लिए हेल्प डेस्क बना ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटीन संचालकों से कहें कि खाने की पर्याप्त व्यवस्था रखें। बस अड्डे और स्टेशन के आसपास चाय, खानपान की दुकानों में पर्याप्त व्यवस्था रहे। रोडवेज विभाग ज्यादा से ज्यादा बसें चलाए ताकि परीक्षार्थी परेशान न हो। उन्हें आवागमन में सहूलियत रहे। एनएचएआई के अधिकारी भी अपनी व्यवस्थाएं ठीक रखें।
उन्होंने कहा कि परीक्षा से पूर्व एएसपी असीम चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार मिश्रा, आरपीएफ व जीआरपी इंस्पेक्टर, स्टेशन अधीक्षक, एआरएम के साथ बैठक कर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर लें। बैठक में एसपी ईरज राजा, सीडीओ भीमजी उपाध्याय, एआरटीओ सौरभ कुमार, एआरएम दुर्गाशंकर, स्टेशन अधीक्षक एसके खरे आदि मौजूद रहे।


उरई। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि पीईटी परीक्षा 28 व 29 अक्तूबर को उरई में 21 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। केंद्रवार परीक्षार्थी जाएंगे। हर पाली में 9,380 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कुल 37,520 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बाल भारती इंटर कॉलेज, बीकेडी एल्डि्रच पब्लिक स्कूल, डीएवी इंटर कॉलेज, दयानंद वैदिक कॉलेज, गांधी महाविद्यालय, जीजीआईसी, जीआईसी, मार्निग स्टार चिल्ड्रन एकेडमी, रामश्री पब्लिक स्कूल, रामजी लाल पांडेय बालिका इंटर कॉलेज, एसआर इंटर कॉलेज, एसआर पब्लिक स्कूल, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, गांधी इंटर कॉलेज, वंशीधर महाविद्यालय, विनायक अकादमी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।


उरई। उरई में बांदा जनपद से 17,398 कानपुर नगर जिले से 19,757 परीक्षार्थी परीक्षा देने आएंगे।
जबकि जालौन जिले के 365 दिव्यांग परीक्षार्थी उरई में ही परीक्षा देंगे। वहीं जालौन जिले से 19,259 परीक्षार्थी आगरा जिले में परीक्षा देने जाएंगे। इन परीक्षार्थियों को लाने और ले जाने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed