फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Campaign started by forming a team, samples of food items filled in all tehsils

टीम बनाकर चला अभियान, सभी तहसीलों में भरे गए खाद्य पदार्थों के नमूने

Tue, 18 Oct 2022 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Campaign started by forming a team, samples of food items filled in all tehsils
उरई। जिले भर की तहसीलों में मंगलवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सचल दल की टीम ने सघन अभियान चलाकर संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
तहसील माधौगढ़ में उपजिलाधिकारी माधौगढ़ अंगद सिंह एवं सहायक आयुक्त खाद्य झांसी मंडल झांसी के नेतृत्व में उपेंद्र उर्फ जीतू की मिठाई की दुकान से बर्फी और बेसन के लड्डू के नमूने लिए।
विज्ञापन

तहसील उरई में नगर मजिस्ट्रेट कुंवर वीरेंद्र मौर्य के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा की टीम ने मेसर्स बृजवासी स्वीट हाउस से पनीर, मेसर्स बच्चाराम स्वीट्स एंड बेकर्स से पनीर एवं उरई स्थित मेसर्स बनारसी स्वीट एंड बेकर्स से दही का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी टीम ने तहसील कोंच में एसडीएम के नेतृत्व में अरविंद से दूध का नमूना, मनोज कुमार गुप्ता से खोया का नमूना संग्रहित किया गया। एसडीएम कालपी के नेतृत्व में टरननगंज कालपी के नीरज गुप्ता से बेसन का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा।
----------------------
कोंच। खाद्य सुरक्षा टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंगलवार को बाजार में छापामार कार्रवाई की। टीम देख कर एक मिठाई विक्रेता दुकान खुली छोड़ कर भाग गया।
अधिकारियों ने दुकान सीज कर दी। खाद्य विभाग की टीम ने खुटैला निवासी रवींद्र कुमार से और महेशपुरा रोड पर दूध के सैंपल भरे। सुभाष नगर में एक दुकान से सरसों के तेल का नमूना भरा गया।

स्टेट बैंक के समीप टीम देखकर एक मिठाई विक्रेता शिवम अपनी दुकान खुली छोड़कर भागा। टीम ने उसकी दुकान सीज कर दी। सागर चौकी तिराहे पर भी एक मिठाई विक्रेता टीम को देखकर दुकान की तेजी से शटर नीचे बंद कर रहा था। उसे टीम ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed