फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   camp,DM,covid 19,CMO,vaccinated

टीकाकरण कैंप में हंगामा, एक हिरासत में

Wed, 04 Aug 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
camp,DM,covid 19,CMO,vaccinated
उरई। राजेंद्रनगर स्थित रामजीलाल पांडेय विद्यालय में लगे विशेष टीकाकरण कैंप में जमकर हंगामा हुआ। टीकाकरण के लिए गई टीम का आरोप है कि कालेज प्रबंधन ने उन्हें बंधक बना लिया। टीम ने इसकी सूचना एसडीएम को दी। एसडीएम के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रबंधन से जुड़े एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर मंगलवार को टीकाकरण के लिए रामजीलाल पांडेय विद्यालय समेत आठ स्थानों पर विशेष कैंप लगाए गए थे। टीकाकरण के लिए गई टीम का आरोप है कि यहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर वैक्सीन समाप्त हो गई। भीड़ देखकर कालेज प्रबंधन ने दबाव बनाया कि वैक्सीन और मंगवाई जाए। ताकि सभी का टीकाकरण हो जाए। जब उन्होंने असमर्थता जताई तो प्रबंधन ने धमकाया। इस पर नगरीय प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार ने सीएमओ को बताया। सीएमओ ने एसडीएम को जानकारी दी। एसडीएम के निर्देश पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक टीम को छुड़वाकर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। (संवाद)
विज्ञापन

--
कवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर टीकाकरण
उरई। कवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर स्टेशन रोड पर सिंह हेल्थ केयर नर्सिंग होम पर वैक्सीनेशन सेंटर का जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए हर किसी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। शिविर में भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अजय इटौरिया ने भी टीम के साथ सहयोग किया। इस दौरान प्रलुव्य निरंजन, डॉ सीपी गुप्ता, युद्धवीर कंथरिया, हरमोहन पुरवार, विपिन सभासद, अर्चना गुप्ता, डॉ कैलाश आदि मौजूद रहे। इसके अलावा शहर में आठ जगह विशेष कैंप लगाकर टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव प्रभाकर ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फोटो-39-वायरल वीडियो में मारपीट करते लोग। संवाद
दो पक्षों में मारपीट, पीएसी जवान समेत चार घायल
उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के पारेन गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस पर दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर लाठी डंडा लेकर हमलावर हो गए। जिसमें पीएसी जवान समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एक पक्ष के पीएसी जवान रामनरेश पाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की सुबह वह घर के बाहर बैठा था। तभी गांव के ही चार लोग आकर गालीगलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उक्त लोग लाठी डंडे लेकर मारपीट करने लगे। बचाने आई पत्नी के साथ भी मारपीट की। इस मारपीट का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। मौैके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed