{"_id":"588e2a004f1c1b7c3de80466","slug":"came-from-mathura-raasleela-hindered-by-sama","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा से आई रासलीला ने बाधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा से आई रासलीला ने बाधा समां
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
जालौन में आयोजित ब्रज की रासलीला के दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज मेरे कान्हा को मुखड़ा दिखाए दे, घुंघटा उठाए दे राधा, घ्ंाुघटा उठाए दे’ गीत व नृत्य से मेला पंडाल में बेठे दर्शकों को थिरकने पर मजबूर हो गए। मथुरा से आई, ब्रज रास का खेल दिखाने वाले रवि शर्मा एंड पार्टी ने श्रीबाराही देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में अपना शानदार प्रोग्राम पेश किया। इसमे शंकर जी के तांडव नृत्य के अलावा काली जी का नृत्य, बृज की
होली के अलावा मयूर-नृत्य, त्रिकुला-नृत्य विशेष रूप से सराहनीय रहा। सुदामा चरित्र को देखकर लोग भाव विभोर हो गए। श्रीबाराही देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में रविवार की शाम ब्रज की रास लीला का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख तिलक जाटव, मेलाधिकारी सुरेश यादव, मेलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, मेला कोषाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू
चौहान ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद मथुरा वृंदावन से आई रवि शर्मा एंड पार्टी ने रास लीला का शुभांरभ किया। श्रीकृष्ण का सुंदर अभिनय दिनेश शर्मा ने किया। राधा का अभिनय डोली, सखी कुमारी शीतल, कुमारी रजनी ने भी अपनी-अपनी कला व नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति त्रिकुला-नृत्य
विज्ञापन
की रही। मंच का संचालन तथा भजनों की प्रस्तुति सिंगर राजू शर्मा ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख तिलक सिंह जाटव, एसआई सुरेश यादव, जेई मुसाफिर सिंह, एलआई चंदन सिंह यादव, मेलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह आदि रहे।