फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cab driver commits suicide by jumping from train

Jalaun News: कैब चालक ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

Sat, 25 May 2024 10:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 25 May 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Cab driver commits suicide by jumping from train
उरई। कैब चालक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सुबह लोगों ने ट्रैक पर शव पड़ा देखकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोटरा थाना क्षेत्र के सैदनगर निवासी देवेंद्र पांचाल (30) कैब चालक था और गाड़ी बुकिंग पर ले जाता था। वह कई महीनों से परिवार के साथ अजनारी रोड पर किराए के मकान में रह रहा था। शुक्रवार को वह पत्नी मनीषा को उसके मायके ऐरी रमपुरा में छोड़कर पूरा सामान घर पर रख आया था और फरीदाबाद जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह गाड़ी मालिक के घर पहुंचा और बैग को उसके यहां रहकर निकल आया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात उसने झांसी रोड स्थित रिनियां के पास किसी ट्रेन से कटकर जान दे दी। सुबह जब लोगों ने शव पड़ा देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसके पास मिले कागजातों के आधार पर परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed