फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   By shifting cloud came down on the parched earth

प्यासी धरती पर झूमकर बरसे मेघ

Fri, 06 May 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 06 May 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
By shifting cloud came down on the parched earth
हिमाचल के बिलासपुर में सर्वाधिक 23 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश के अन्य जिलों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की सूचना है। - फोटो : अमर उजाला
अरसे से प्यासी जिले की धरती पर गुरुवार की रात तीन घंटे तक आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। आंधी से कई जगहों पर दर्जन भर से अधिक पेड़ भी टूटकर गिर गए लेकिन बारिश ने काफी हद तक लोगों को राहत पहुंचाई। हालांकि शुक्रवार की सुबह तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई और लोगों को परेशान होना पड़ा। शुक्रवार को शाम के वक्त  फिर से ठंडी तेज हवाएं
विज्ञापन


चलने लगीं। कुछ क्षेत्रों में हल्की आंधी की भी सूचना है। गुरुवार को दिन भर भीषण गर्मी से जूझने के बाद जिले के लोगों को रात में बड़ी राहत मिली। 11 बजे से ही तेज आंधी चलने लगी। 12 बजे के बाद तेज बारिश भी होने लगी। करीब तीन घंटे की बारिश से मौसम ठंडा हो गया और लोगों ने चैन की नींद ली। रात भर मौसम ठंडा रहने के बाद शुक्रवार को दिन में
विज्ञापन


दस बजे के बाद तेज धूप निकल आई। इससे मौसम में उमस बढ़ गई। हालांकि शाम को छह बजे के बाद फिर से ठंडी हवाएं चलने से काफी हद तक राहत भी मिली। वहीं, जालौन,

माधौगढ़ आदि इलाकों में हल्की आंधी चली। उधर, गुरुवार की रात आई आंधी में जिले में कई जगहों पर पेड़ भी टूटकर गिरे। माधौगढ़, जालौन, कोंच, कदौरा,कालपी समेत अन्य कस्बों में दर्जन भर से अधिक जगहों पर पेड़ टूट गए। रात का वक्त होने के कारण पेड़ों के टूटकर गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान में आई गिरावट
बरसात होने के चलते तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 43 की जगह शुक्रवार को यह 37 के आसपास रहा। वहीं न्यूतम तापमान मेें भी गिरावट दर्ज की गई। रोजाना के 28 डिग्री सेल्सियस तापमान से गिरकर न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed