फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Businessman died in a road accident, there was chaos

Jalaun News: सड़क हादसे में व्यवसायी की मौत, मचा कोहराम

Wed, 17 May 2023 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Businessman died in a road accident, there was chaos
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माधौगढ़। शादी समारोह में शामिल होने बहन, बहनोई के साथ जा रहे पानी पूरी व्यवसायी की कार रूरा के पास पीपल के पेड़ से टकरा गई। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सिर में गहरी चोट के चलते डॉक्टर ने अंशू कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया था।

कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदलपुरा निवासी पानी पूरी व्यवसायी अंशू कुशवाहा (22) अपने कुकरगांव निवासी बहनोई रवि कुमार कुशवाहा, बहन बंदना, अनामिका के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रूरा के पास पहुंचे थे तेज आंधी पानी आ गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से टकरा गई। शोरगुल सुन राहगीर व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घायलों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। सिर में गहरी चोट के चलते अंशू की मौत हो गई। अशूं का शव बुधवार दोपहर गांव हैदलपुरा पहुंचते ही घर परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतक की पत्नी सोनिया, मां सीमा, भाई हिमांशु, प्रयांशु का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता गिरेंद्र कुशवाहा ने बताया राजस्थान में पानी पूरी का धंधा करते हैं। पुत्र अंशू पांच साल से काम में हाथ बंटा रहा था। जिससे इनकम ढाई गुना बढ़ गई थी। घर परिवार का खर्च चलने लगा था। अंशू की मौत ने परिवार को ऐसे मोड़ पर ला दिया है जिससे उबर पाना कठिन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article