फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   business,village,DM,pm,intrest

युवा उद्यमियों को प्रशिक्षण के बाद बाटे गए प्रमाण पत्र

Wed, 08 Dec 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
business,village,DM,pm,intrest
कालपी में उद्यमी को प्रमाणपत्र देते जिला ग्रामोद्योग अधिकारी। - फोटो : ORAI
कालपी। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र में युवा उद्यमियों को दस दिवसीय प्रशिक्षण के बाद प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस दौरान केन्द्र के प्राचार्य व जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने युवा उद्यमियों को सफल होने के उद्योग से जुड़ी काई महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारिका प्रसाद ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य शिशुपाल गोयल ने बुंदेलखंड के विभिन्न जिलों से प्रशिक्षण प्राप्त करने आए युवा उद्यमियों को उद्यम सफल बनाने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि युवा उद्यमी अपने उद्यम में ईमानदारी व कड़ी मेहनत से कार्य करें। कम मुनाफे में बेहतर क्वालिटी दें। जिससे भविष्य में एक सफल उद्यमी बने। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारिका प्रसाद ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले उद्यमियों को सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी व ब्याज में छूट की जानकारी दी। कार्यक्रम को उद्यमी अनवार खान, प्रशिक्षण प्रभारी आर सोनकर, विशेषज्ञ राम सिंह, एडीओ विवेक गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस दौरान बांदा, झांसी, जालौन, हमीरपुर, ललितपुर, महोबा आदि जिलों से आए युवा उद्यमियों ने भी अपने शुरू होने वाले नए उद्यम के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन विवेक गुप्ता ने किया। इसके बाद सभी युवा उद्यमियों को प्राचार्य व जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने प्रमाणपत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

---------
उत्साह से लबरेज दिखे युवा उद्यमी
बांदा से आये युवा उद्यमी सुनील ने बताया कि वह शटरिंग का कारोबार करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत उनकी पांच लाख रुपए की पत्रावली स्वीकृत हुई है। यहां दस दिन की जो ट्रेनिंग मिली उससे बेहद उत्साहित हैं। इसी प्रकार हमीरपुर के अमित ने बताया कि वह दूध डेरी का कारोबार करने के लिए प्रयासरत हैं, ट्रेनिंग से बहुत कुछ सीखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed