फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   business,road,SDM,wine,temple

अब क्षेत्र के व्यापारी भी शराब की दुकान के विरोध में धरने पर

Tue, 05 Apr 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
business,road,SDM,wine,temple
ज्वालागंज में शराब की दुकान खुलने के विरोध में धरने पर बैठे व्यापारी। - फोटो : ORAI
जालौन। नए वित्तीय वर्ष में देशी शराब की दुकान का स्थान बदला जा रहा है। मंदिर के पास खुलने जा रही शराब की दुकान को लेकर आसपास के दुकानदारों में नाराजगी है। इसके विरोध में मंगलवार को व्यापारी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कर धरने पर बैठ गए। व्यापारियों ने एसडीएम से शराब की दुकान खुलने की शिकायत की। एसडीएम के आश्वासन के बाद व्यापारी सड़क से उठे और अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोला।
विज्ञापन

पुरानी गल्ला मंडी में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास नए वित्तीय वर्ष में देशी शराब की दुकान खुलनी है। खाली मकान में खुलने जा रहे शराब के ठेके को लेकर आसपास के दुकानदार एवं भक्तों में आक्रोश है। मंगलवार को दुकानदारों का धैर्य जवाब दे गया। सुबह जब मंदिर के पास व्यापारियों ने शराब की बिक्री देखी तो व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया और धरना देते हुए व्यापारी सड़क पर बैठ गए। व्यापारी नेता रामजी अग्रवाल, अनुराग बहरे, विष्णु अग्रवाल, राजीव मिश्रा, पुनू आदि व्यापारियों ने विरोध व आक्रोश की जानकारी एसडीएम, जिला आबकारी अधिकारी व सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा को दी। व्यापारियों के सड़क पर धरने पर बैठने की जानकारी होते ही प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम अंकुर कौशिक व जिला आबकारी अधिकारी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि नई दुकान में शराब की बिक्री रोक दी गई है और मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद व्यापारी सड़क से उठे और उन्होंने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed