{"_id":"686d6d45f30252ec530f4ce0","slug":"bus-driver-got-electric-shock-while-plugging-in-fan-died-orai-news-c-224-1-ori1001-131552-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पंखे का प्लग लगाते समय बस चालक को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पंखे का प्लग लगाते समय बस चालक को लगा करंट, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। धंतौली गांव में सोमवार शाम पंखे का प्लग लगाते समय बस चालक को करंट लग गया। इससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। एक घंटे बाद कमरे में भतीजा पहुंचा तो चाचा को मृत अवस्था में पाया।
कोतवाली क्षेत्र के धंतौली गांव निवासी कृष्ण कुमार उर्फ कल्लू (45) जालौन स्थित डीडी मेमोरियल स्कूल की बस चलाता था। कुछ दिन से उसकी पत्नी सीमा बच्चों को लेकर मायके झांसी गई थी। सोमवार की शाम को कृष्ण कुमार घर पहुंचा और कमरे में रखे फर्राटा पंखे का प्लग लगाने लगा। उसी दौरान उसे करंट लग गया और वह जमीन पर गिरकर अचेत हो गया।
भतीजा अजय जब कमरे में पहुंचा तो कल्लू की मौत हो चुकी थी। पंखा भी उसके ऊपर पड़ा था। इस पर उसने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। वह ही घर में कमाने वाला था। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि करंट से व्यक्ति की मौत होने की सूचना परिजनों ने दी है। जांच की जा रही है।