{"_id":"677199443d02dc2a8f0c0284","slug":"bundelkhand-will-become-the-crown-of-the-country-if-it-becomes-a-separate-state-bundela-orai-news-c-224-1-ori1005-123957-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग राज्य बनने पर बुंदेलखंड देश का बनेगा मुकुट: बुंदेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग राज्य बनने पर बुंदेलखंड देश का बनेगा मुकुट: बुंदेला
Mon, 30 Dec 2024 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
उरई। पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग लेकर संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में निकाली जा रही पद यात्रा ने रविवार को एक दर्जन गांवों का भ्रमण किया। यात्रा के नेतृत्वकर्ता राजा बुंदेला ने कहा कि अलग राज्य बनने से बुंदेलखंड देश का मुकुट बनेगा। यात्रा कुठौंदा गांव में रविवार को रात्रि विश्राम करेगी।
बुंदेलखंड पृथक राज्य को लेकर निकाली जा रही गांव-गांव पांव-पांव यात्रा रविवार को जालौन के खकसीस, महतवानी, धंजा, कुदारी, कुठौदा आदि गांवों में पहुंची। यात्रा का नेतृत्व कर रहे बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष व सिने स्टार राजा बुंदेला ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य अवश्य बनेगा। बुंदेलखंड राज्य बना तो तरक्की के नए मापदंड तय होंगे। अब उप्र का विभाजन होना ही चाहिए। कहा कि अलग राज्य बनने पर बुंदेलखंड भारत का मुकुट बनेगा। इस दौरान संयोजक डा.आश्रय सिंह, अशोक राठौर, शिवम चौहान, सोनू., प्रताप बुंदेला,सुरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।