{"_id":"5fff36648ebc3e32c13398be","slug":"bss-team-won-matches-of-both-shifts-orai-news-knp605794867","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएस की टीम ने जीते दोनों पालियों के मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएस की टीम ने जीते दोनों पालियों के मैच
विज्ञापन
उरई । डीसीए से अनुबंधित बीएसएस अंडर.16 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को बीएसएस की दोनों टीमों ने अपने मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन जमुना देवी महाविद्यालय के प्रबंधक राकेश अग्रवाल ने किया। मैच स्टेडियम उरई और बीएसएस के बीच खेला गया। बीएसएस ने 20 ओवरों में 138 रन बनाए। इतने रन बनवाने में अतिरिक्त गेंदों का भी खूब योगदान रहा। स्टेडियम की शुरूआत तो ठीक रही पर पहला विकेट गिरने के बाद स्थिति बिगड़ने लगी। पांच विकेट जब गिरे इसके बाद तो पूरी टीम ताश के पत्तों के माफिक ढह गई। बीएसएस यह मैच 64 रन से जीत गई। मैन आफ द मैच कमल को मिला।
दूसरा मैच ओसीसी और बीएसएस के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए ओसीसी की ओर से असित पिपरैया ने अविजित रहते हुए 68 और सैफ ने 51 रन बनाए। टीम ने तीन विकेट खोकर 148 रन बनाकर मजबूत लक्ष्य दिया। बीएसएस के बल्लेबाजों ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाकर ओसीसी के हाथों से मैच छीन लिया। इस टीम की ओर से अभिनय पटेल के 71 और देवांश के 14 रन उल्लेखनीय रहे। एक्स्ट्रा रन देने का खामियाजा भी आज ओसीसी को 4 विकेट से मैच हारकर भुगतना पड़ा। अंपायरिंग सुशील दीक्षित, अनिल और कमेंट्री उत्तम कुमार ने की। इस दौरान डॉ अविनाश सेंगर, नीरज,प्रभाकर सिंह, गौरव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।