फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BSP supremo's birthday celebrated with simplicity

सादगी के साथ मनाया बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन

Sun, 15 Jan 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 15 Jan 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
BSP supremo's birthday celebrated with simplicity
श्यामधाम में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बसपाई। - फोटो : अमर उजाला
बसपा सुप्रीमो मायावती का 61 वां जन्मदिन  रविवार को सादगी के साथ केक काटकर मनाया गया। आचार संहिता लागू होने से इस बार बैनर, पोस्टर नदारद रहे। एहतियात के तौर पर मजिस्ट्रेट ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। शहर के कालपी रोड स्थित गेस्ट हाउस में बसपा सुप्रीमो का 61 वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम की
विज्ञापन


अध्यक्षता रामदुलारे कुशवाहा ने की। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि, वरिष्ठ नेता अकबर अली, जिला पंचायत सदस्य अल्ताफ, आत्माराम फौजी, श्रीपाल अहिरवार, संजय गौतम, कैलाश राजपूत, अवधेश निरंजन, मनीष आनंद, जावेद अख्तर, दीपक झां, अशफाक बब्लू ने एक दूसरे को केक खिलाकर मायावती का जन्मदिन मनाया। वक्ताओं ने आगामी
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव मेें पार्टी को जिताने के लिए जी जान से जुटने के लिए कहा। बसपा नेता योगेश द्विवेदी बिटान के फार्म हाउस पर वरिष्ठ बसपा नेता उदयवीर दोहरे, शैलेंद्र शिरोमणि, अल्ताफ हुसैन, विवेक शुक्ला, महेंद्र सिंह, रोहित गुप्ता, जितेंद्र आदि ने केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी और आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन


लिया। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह व अभिसूचना इकाई के अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराई। इधर माधौगढ़ संवाददाता के अनुसार


मायावती का जन्मदिन गोविंद धाम में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने 61 किलो का केक काटकर जन्मदिन बधाई दी। इस मौके पर ब्रजेश जाटव, कमल दोहरे, सचिन पलरा, रविंद्र सिंह, गिरीश अवस्थी, श्रीराम दिवाकर, पिंकू मिश्रा, इंद्रजीत भदौरिया, शोले खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed