{"_id":"5e750c8c8ebc3e6fea5a4c39","slug":"bsc-student-s-body-was-thrown-after-killing-orai-news-knp55155415","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर फेंका गया था बीएससी के छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर फेंका गया था बीएससी के छात्र का शव
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे गमगीन परिजन।
- फोटो : ORAI
कोटरा। थाना क्षेत्र के खदानी मिश्रा पुल के पास मिले युवक के शव की शिनाख्त शुक्रवार को परिजनों ने बीएससी के छात्र नीरज के रूप में की है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी को बाइक समेत पकड़ लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोटरा थाना क्ष्ेात्र के खदानी मिश्रा पुल के पास गुरुवार रात 24 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला था। जिसकी चाकू मारकर व गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आसपास के क्षेत्र में शिनाख्त कराई थी। शुक्रवार की सुबह डकोर थाना क्षेत्र के जैसारी निवासी भगवान सिंह राजपूत ने कोटरा थाने पहुंचकर मृतक की पहचान अपने पुत्र नीरज (24) के रुप में की। भगवान सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरुवार दोपहर उसके पुत्र नीरज को क्षेत्र के ऐंधा गांव निवासी धर्मेंद्र राजपूत पार्टी के बहाने घर से ले गया था और इसके बाद रात में उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस ने धर्मेंद्र राजपूत व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस को मौके से धर्मेंद्र राजपूत की बाइक भी बरामद हुई है। जिसमें खून के निशान पाए गए। नीरज के पिता ने बताया कि मृृतक उनका इकलौता पुत्र था और इलाहाबाद से बीएससी कर रहा था। इस बाबत थानाध्यक्ष कोटरा रमेशचंद्र मिश्रा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जबकि सूत्रों के अनुसार पुलिस ने धर्मेंद्र को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

मृतक नीरज की फाइल फोटो- फोटो : ORAI
विज्ञापन