फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Brothers beaten to the ground with sticks

जमीन के लिए सगे भाइयों को लाठियों से पीटा

Sun, 22 May 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 22 May 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Brothers beaten to the ground with sticks
मार पिटाई
सुनकर परिजन मौके पर आए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। परिजनाें ने घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और हमलावराें के खिलाफ तहरीर दी है। डकोर थाना व कस्बा निवासी श्याम किशोर (22) व सुरेश कुमार का जमीनी विवाद गांव के ही सिद्धार्थ, नितिन आदि से चल रहा है। रविवार की सुबह करीब 7 बजे दोनों
विज्ञापन


भाई अपने दरवाजे पर बैठे थे। तभी गांव के ही सिद्धार्थ, नितिन, वीर सिंह आदि अपने चार साथियाें के साथ आए और उन दोनों को गाली देने लगे। इसका विरोध करने पर हमलावराें ने दोनों पर लाठियाें से हमला कर दिया। इससे दोनाें भाई लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। चीख पुकार सुनकर परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर आए और
विज्ञापन


हमलावराें को ललकारा तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। परिजनाें ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और थाना पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन का कहना है कि पुलिस पहले ही दोनाें पक्षाें को पाबंद कर चुकी है। अब हमलावराें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी ने युवक को धुना
दीवार पर कपड़ा टांगने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने युवक को धुन दिया। ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी महेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका पड़ोसी विधु पाल उसकी दीवार पर कपड़े टांग देता है। जब उसने मना किया तो उसने गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

चार माह बाद मां-बेटे से मारपीट की रिपोर्ट
दबंगों के दलित दुकानदार से रुपये मांगने व न देने पर मां-बेटे के साथ मारपीट करने का मामला पुलिस ने चार माह बाद सीओ के आदेश पर दर्ज किया। ग्राम खर्रा निवासी राजेश्वरी देवी ने पुलिस को बताया कि वह दलित महिला है। 11 जनवरी को उसका पुत्र अशोक दुकान पर बैठा था तभी गांव का ही दबंग भानु यादव दुकान पर आया और पुत्र से सौ रुपये मांगे। न

देने पर वह जातिसूचक गालियां देने लगा। उसके दो और साथी सीतम व जगत सिंह भी वहां आ गए। इसके बाद तीनों उसके पुत्र के साथ मारपीट करने लगे। जब वह बचाने पहुंची तो दबंगों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। वहीं, कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

रंगदारी के लिए पिता-पुत्र से मारपीट, फायरिंग
रंगदारी ने देने पर हमलावराें ने एक युवक को घर में घुसकर पीटा। विरोध करने पर हमलावराें ने पिता को भी बंदूक की बटों से पीटा व हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। मुहल्ला राजेंद्र नगर निवासी लल्लूराम ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की सुबह आठ बजे उसका पुत्र आशीष (25) घर में था। तभी मुहल्ले के राहुल प्रजापति,


प्रशांत अपने चार साथियाें के साथ आए और उससे पांच हजार रुपये रंगदारी की मांग करने लगे। पुत्र ने विरोध किया तो हमलावराें ने उस पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर वह मौके पर आए और हमलावरों को रोकना चाहा तो उन्हाेंने उसे भी बंदूक की बटों से पीट दिया। हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने पिता पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पिता की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed