{"_id":"637680dd0a097e38651b19ff","slug":"brother-in-law-stabbed-in-the-stomach-condition-critical-orai-news-knp728869650","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़ू को पेट में चाकू घोंपा, गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़ू को पेट में चाकू घोंपा, गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
सीएचसी में घायल का होता उपचार एवं मौजूद सीओ
- फोटो : ORAI
कोंच। पत्नी और बच्चों को ले जाने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने साढ़ूू के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मध्यप्रदेश के जिला नरसिंहपुर के करेली निवासी 33 वर्षीय भारत सिंह कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास अपने परिजनों के साथ डेरा डालकर रह रहा है।
वह पत्थरों के सिलबट्टे बनाने का काम करता है। यहां उरई के रेलवे स्टेशन के पास रहने वाला उसका साढ़ू रामसहारे भी पत्नी और बच्चों समेत रहकर काम-धंधा कर रहा है।
रामसहारे की पत्नी और बच्चे उसके साढू के साथ जाने की जिद कर रहे थे। इससे गुस्साए रामसहारे ने भारत सिंह के साथ झगड़ा शुरू कर दिया।
इसी बीच अचानक रामसहारे ने भारत सिंह के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू के वार से भारत सिंह तड़पता हुआ सड़क पर गिर पड़ा।
मौके पर पहुंचे मंडी चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार ने घायल भारत सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया है। घायल और हमलावर दोनों ही शराब के नशे में बताए जा रहे हैं।