{"_id":"63470c42ed2c5526077ae735","slug":"broken-pipeline-in-drain-cleaning-increased-drinking-water-crisis-orai-news-knp722947521","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से टूटी पाइप लाइन, दो दिन से पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी से टूटी पाइप लाइन, दो दिन से पानी की किल्लत
विज्ञापन
माधौगढ़। लक्ष्मनपुरा के पास नाले की सफाई के दौरान पेयजल पाइप लाइन टूट गई। इससे कई मोहल्लों में जलापूर्ति ठप है। लोगों को दो दिन से पानी के लिए हैंडपंप के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बारिश से हुए जलभराव की निकासी के लिए सोमवार दोपहर नगर पंचायत की जेसीबी लक्ष्मनपुरा पुलिया के पास नाला की सफाई कराई जा रही थी। तभी मुख्य पाइप लाइन टूट गई। इससे मोहल्ला मैथिलीशरण नगर, पटेलनगर, आजाद नगर, तिलक नगर, विजय नगर, जवाहर नगर में लगभग सात सैकड़ा उपभोक्ताओं को पानी नहीं मिल पा रहा है।
उपभोक्ता एलवी सिंह, स्वदेश मिश्रा, वीरेंद्र कुमार, दिनेश चंद्र, गोकुल प्रसाद का कहना है कि शीघ्र ही पीने का पानी नहीं मिला तो उपभोक्ता जल संस्थान के परिसर पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
जेई जल संस्थान श्यामबाबू का कहना है कि पाइप लाइन जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। शीघ्र ही कार्य पूरा कर दिया जाएगा।