फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bridge broken, traffic disrupted, danger of accident

Jalaun News: पुलिया टूटी, आवागमन बाधित, हादसे का खतरा

Fri, 29 Dec 2023 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bridge broken, traffic disrupted, danger of accident
रामपुरा। विकास खंड रामपुरा के लिड़ऊपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क पर बनी पुलिया काफी समय से टूटी है। जिसकी लीपापोती कर आवागमन बरकरार रखा जा रहा है। पुलिया टूटी होने से हादसे की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन

बहादुरपुर से लिड़ऊपुर की तरफ जाने वाली सड़क पर बनी पुलिया से हादसों का खतरा बना रहता है। लोक निर्माण विभाग द्वारा लीपापोती कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ दिया जाता है। लिड़ऊपुर के ग्रामीणों को दैनिक कार्यों जैसे स्वास्थ्य सेवाओं, बच्चों की स्कूलों की गाड़ियां आदि के लिए इस सड़क का सहारा लेना पड़ता है। कृषि कार्य के लिए भी ट्रैक्टरों को इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है। सड़क के दोनों तरफ पुलिया जमीन में धंस चुकी है। तीखी मोड़ पर बनी यह पुलिया जमीन से लगभग 10 फीट की ऊंचाई पर बनी हुई है।
विज्ञापन

अगर कोई वाहन इस पुलिया पर फंसकर नीचे गिरता हैं तो निश्चित ही कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने इस पुलिया को दुरुस्त कराने के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। तीखी मोड़ होने के कारण यहां कोई संकेतक बोर्ड भी नहीं लगा हुआ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि लिड़ऊपुर को मिलाने वाली सड़क पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त है। जिसको पुनः बनवाने के लिए विभाग ने स्वीकृति दे दी है। कार्य की टेंडर प्रक्रिया भी अमल में लाई जा चुकी है। जल्द ही इस पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed