{"_id":"5e2b3fbf8ebc3e99ef4f8a3b","slug":"bouquets-presented-when-daughter-becomes-mother-orai-news-knp5405014144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की मां बनने पर भेंट किए गुलदस्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की मां बनने पर भेंट किए गुलदस्ते
विज्ञापन
महिला अस्पताल में नवजात बालिकाओं की माताओं को किट देते मन्नान अख्तर
- फोटो : ORAI
रई। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर डीएम डा. मन्नान अख्तर ने शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में पिछले 48 घंटे में जन्मी 25 बालिकाओं की माताओं को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से किट देकर सम्मानित किया। किट में बेबी जानसन पाउडर, मिठाई, फल और खिलाने थे। इसके साथ ही महिलाओं को बेटी की मां बनने पर गुलाब का फूल व कन्या गौरव प्रमाणपत्र भी दिया गया।
डीएम ने कहा कि यह बालिका दिवस पर बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ मुहिम के तहत आयोजन है। हमें बेटियों को प्रोत्साहन के लिए आगे आना होगा। इस दौरान सभी प्रसूताओं से पूछा कि उनके बच्चे का कितना वजन है, अपनी बेटी का ख्याल रखें। डीपीओ गुलाब सिंह ने सभी माताओं से कहा कि वे अपनी अपनी बेटियों का कन्या सुमंगला योजना का जन सुविधा केंद्र से आनलाइन फार्म भरवाएं ताकि उन्हें शासन की योजना का लाभ दिलाया जा सके। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 20 जनवरी से 26 जनवरी से रोजाना कार्यक्रम होंगे। इसके तहत शपथ ग्रहण रैली बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटक, नुक्कड नाटक, ग्राम सभाओं में कार्यक्रम, बालिकाओं पर आधारित विशेष कार्यक्रम हो रहे हैं। सीडीपीओ विमलेश आर्या ने बताया कि जागरुकता के कारण लगातार सुधार हो रहा है। इस दौरान एसीएमओ डा. बीएम खैर, महिला अस्पताल की सीएमएस डा. सुनीता बनौधा आदि मौजूद रहे।
एक साथ दो बेटियों को दिया जन्म
कदौरा की विनय कुमारी पत्नी पंकज ने दो बेटियों को एक साथ जन्म दिया है। आज सम्मान मिलने पर भावुक हो गई। विनय कुमारी ने बताया कि उनका एक बेटा पहले से था। अब दो बेटियां हो गई है। जिस तरह से कार्यक्रम हो रहे है, उससे लग रहा है कि समाज से भेदभाव मिट रहा है।

डीएम का स्वागत करती सीएमएस व सीडीपीओ- फोटो : ORAI
विज्ञापन