फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Boundary of platform broken in fight between two cattle

Jalaun News: दो मवेशियों की लड़ाई में टूटी चबूतरे की बाउंड्री

Wed, 28 Feb 2024 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 28 Feb 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Boundary of platform broken in fight between two cattle
कोंच। मवेशियों की धमाचौकड़ी अब लोगों पर भारी पड़ने लगी है। शहर की एक सड़क पर लड़ रहे मवेशियों ने एक घर के बाहर चबूतरे की बाउंड्री तोड़ दी। पीड़ित महिला ने एसडीएम से मामले की शिकायत करते हुए नगर पालिका से बाउंड्री बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

मामला कस्बे के मोहल्ला प्रतापनगर का है। लवली चौराहे के समीप रहने वाली डॉ. नीता रेजा ने एसडीएम सुशील कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे उनके घर के बाहर मेन रोड पर मवेशी आपस में लड़ रहे थे। इसी बीच लड़ते-लड़ते मवेशी चबूतरे पर आ गए। जिससे उनकी बाउंड्री क्षतिग्रस्त हो गई। वहां मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। उन्होंने एसडीएम से नई बाउंड्री का निर्माण कराए जाने के लिए नगर पालिका को निर्देशित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed