{"_id":"58a9e43a4f1c1bd257d873a6","slug":"both-sp-and-bsp-looted-up-keshav","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा और बसपा दोनों ने यूपी को लूटा-केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा और बसपा दोनों ने यूपी को लूटा-केशव
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
राजपुरा बस स्टैंड के पास सभा को संबोधित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : Amar ujala
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा, बीएसपी एक ही सिक्के दो पहलू हैं। इन्होंने सिर्फ प्रदेश को लूटने का काम किया। बसपा की सरकार रही तो उनकी मुखिया ने विकास के नाम पर सिर्फ लखनऊ में पत्थर लगवाए। जब सपा की सरकार बनी तो जमीनों पर कब्जों और अवैध खनन का खेल शुरू हो गया। भाजपा की सरकार बनने पर गुंडाराज खत्म होगा और अपराधियों को जेल भेजा जाएगा।
माधौगढ़ प्रत्याशी मूलचंद्र निरंजन के समर्थन में राजपुरा बस स्टैंड के पास आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि सपा सरकार अपराधियों की सरकार बन गई है। प्रदेश में जंगल राज कायम है। थाने में मुकदमे दर्ज नहीं किए जाते हैं। कहा कि अगर यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो किसानों के कर्जे माफ होंगे तो वहीं, युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा। खासकर बुंदेलखंड में बंद पडे़ उद्योगों को चालू कराया जाएगा, ताकि यहां का युवा दूसरे प्रांतों में रोजगार के लिए पलायन न कर सके।