फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Both SP and BSP looted UP-Keshav

सपा और बसपा दोनों ने यूपी को लूटा-केशव

Mon, 20 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन Updated Mon, 20 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Both SP and BSP looted UP-Keshav
राजपुरा बस स्टैंड के पास सभा को संबोधित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : Amar ujala
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा, बीएसपी एक ही सिक्के दो पहलू हैं। इन्होंने सिर्फ प्रदेश को लूटने का काम किया। बसपा की सरकार रही तो उनकी मुखिया ने विकास के नाम पर सिर्फ लखनऊ में पत्थर लगवाए। जब सपा की सरकार बनी तो जमीनों पर कब्जों और अवैध खनन का खेल शुरू हो गया। भाजपा की सरकार बनने पर गुंडाराज खत्म होगा और अपराधियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


माधौगढ़ प्रत्याशी मूलचंद्र निरंजन के समर्थन में राजपुरा बस स्टैंड के पास आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि सपा सरकार अपराधियों की सरकार बन गई है। प्रदेश में जंगल राज कायम है।  थाने में मुकदमे दर्ज नहीं किए जाते हैं। कहा कि अगर यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो किसानों के कर्जे माफ होंगे तो वहीं, युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा। खासकर बुंदेलखंड में बंद पडे़ उद्योगों को चालू कराया जाएगा, ताकि यहां का युवा दूसरे प्रांतों में रोजगार के लिए पलायन न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed