{"_id":"0f437476d64ac78e8f76b49928f89f82","slug":"booth-capturing-in-khankri-ruckus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ कैप्चरिंग की सूचना पर खांखरी बूथ पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ कैप्चरिंग की सूचना पर खांखरी बूथ पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
Updated Fri, 30 Oct 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
महेबा क्षेत्र केे खाखरी गांव में
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने सपा प्रत्याशी पर पीठासीन अधिकारी से मिलीभगत कर 91 नंबर
बूथ पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया। खाखरी सपा समर्थित प्रत्याशी जयदेव
सिंह यादव का पैतृक गांव है। बूथ कैप्चरिंग की सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता
राजेश सिंह नूरपुर ने पीठासीन अधिकारी पर बूथ कैप्चरिंग कर 100 फर्जी वोट
डलवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
इस दौरान उन्होंने उच्चाधिकारियों से मतदान निरस्त कराने की मांग की। बवाल की सूचना पर पहुंचे पुलिस इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार ने सभी को शांत कराया। इस दौरान 15 मिनट तक मतदान बाधित रहा। उधर, न्यामतपुर, निपनियां, सरैनी, धामनी, नादई आदि गांवों में फर्जी मतदान को लेकर माहौल गर्म रहा।
प्रत्याशियों के समर्थकों ने फर्जी वोटों को लेकर पड़ताल की। न्यामतपुर में डकोर का एक युवक फर्जी मतदान में पकड़ा गया तो कई जगहों पर वोटरों ने आरोप लगाया कि उनके बूथ पर पहुंचने से पहले ही उनका वोट डाल दिया गया। वहीं पिछले कई दिनों से मतदान का बहिष्कार कर रहे मगरौल के ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह मतदान किया।
एक दिन पूर्व गांव के कुछ समाजसेवी लोगों ने रात में बैठक कर यह तय किया कि शासन प्रशासन ने जिस तरह सूखा राहत में गांव के लोगों के साथ भेदभाव किया है उसका जवाब यहां के मतदाता अपने मतों से देंगे।