फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Boiling oil from a pan fell on a woman, causing her death.

Jalaun News: कड़ाही से खौलता तेल महिला के ऊपर गिरा, मौत

Tue, 03 Mar 2026 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Boiling oil from a pan fell on a woman, causing her death.
उरई। रसोई में खाना बनाते समय महिला के ऊपर कड़ाही से खौलता तेल गिर गया। वह गंभीर रूप से झुलस गई। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गोहन थाना क्षेत्र के ईंटों गांव निवासी राजकुमार गोस्वामी की पत्नी आरती (32) रविवार को होली के चलते पकवान बना रही थीं। इसी दौरान कड़ाही से खौलता तेल उसके ऊपर गिर गया। वह गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजनों ने उसे सीएचसी जालौन पहुंचाया, यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला का पति पुणे में एक कंपनी में सेल्समैन हैं। वह त्योहार पर घर आए थे। उनके तीन बच्चे हैं। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि महिला के ऊपर तेल गिरने से वह झुलस गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed