फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Body of unidentified young woman found floating in Yamuna River.

Jalaun News: यमुना नदी में बहता मिला अज्ञात युवती का शव

Thu, 11 Jun 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Body of unidentified young woman found floating in Yamuna River.
कुठौंद। थाना क्षेत्र के शंकरपुर चौकी अंतर्गत शनगढ़ के पास यमुना नदी किनारे एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे शंकरपुर चौकी पुलिस को सूचना मिली कि यमुना नदी के बालू घाट किनारे एक युवती का शव बहकर आ गया है। चौकी प्रभारी रामवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवती की उम्र करीब 22 वर्ष प्रतीत हो रही है। युवती ने आसमानी रंग की जींस तथा सफेद डिजाइन वाली काली कुर्ती पहन रखी थी। पैरों में गेरुआ रंग की चप्पलें थीं। प्रथम दृष्टया शव कुछ समय पुराना लग रहा है, जो नदी के बहाव के साथ घटनास्थल तक पहुंचा हो सकता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। आसपास के थानों और क्षेत्रों में मृतका के हुलिए की सूचना प्रसारित कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed