फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   body of the warehouse incharge found hanging in the office

आरएफसी के मार्केटिंग इंस्पेक्टर ने कार्यालय में फांसी लगाई, शादी की सालगिराह मना कार से लौटे थे ऑफिस

Tue, 15 Jun 2021 12:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 15 Jun 2021 12:36 PM IST
सार

गोदाम प्रभारी का शव दफ्तर में लटका मिला। प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि सुनील के पास कुठौंद के अलावा रामपुरा गोदाम का भी चार्ज था। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
body of the warehouse incharge found hanging in the office
दफ्तर में लटका मिला गोदाम प्रभारी का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में दबौली के रतनलाल नगर निवासी उरई में आरएफसी (रीजनल फूड कारपोरेशन) के मार्केटिंग इंस्पेक्टर सुनील कुमार मिश्रा (50) ने मंगलवार सुबह अपने कार्यालय में फांसी लगा ली। वह रविवार देर रात शादी की सालगिराह मनाने शहर आए थे। सोमवार की सुबह कार से उरई लौट गए थे। 
विज्ञापन


पत्नी सीमा मिश्रा ने बताया कि सुनील गेहूं खरीद केंद्र के कुठौंद कार्यालय में कार्यरत थे। कार्यालय से करीब एक किमी दूर उन्होंने किराये पर कमरा ले रखा था। उरई में सुनील के ड्राइवर विपिन ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह सुनील ने विपिन से क्रय केंद्र चलने को कहा।
विज्ञापन


इस बीच सुनील ने विपिन को कुछ कागजात ऑफिस से लेकर आने की बात कही और अंदर चले गए। काफी देर तक कार्यालय से बाहर नहीं आए तो विपिन उन्हें बुलाने कार्यालय पहुंचा, लेकिन मेन गेट अंदर से बंद मिला। विपिन ने कार्यालय की छत के रास्ते से जाकर देखा तो सुनील का शव फंदे से लटका देख पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीआर से पता चल सकता है मौत का कारण
उरई पुलिस के अनुसार सुसाइड की वजह पारिवारिक थी या विभागीय अभी स्पष्ट नहीं है। मृतक के मोबाइल की सीडीआर निकाली जाएगी। सोमवार की रात से मंगलवार की सुबह तक किन-किन लोगों से सुनील ने बात की यह भी पता किया जाएगा। इसी से मौत का सही कारण सामने आ सके।


31 वीं शादी की सालगिराह मनाकर लौटे थे
पत्नी ने बताया कि सोमवार को उनकी शादी की 31वीं सालगिरह थी। इसलिए सुनील रविवार को कार्यालय का काम खत्म कर कार से देर रात करीब 11 बजे घर आ गए थे। यहां उन्होंने पत्नी, इकलौते बेटे दिव्यांशु के साथ केक काट कर शादी की सालगिरह मनाई। सोमवार की सुबह करीब 6.30 बजे ही कार्यालय में ज्यादा काम होने की बात बोलकर निकल गए थे। वहां पहुंचने के बाद उनकी फोन पर भी बात हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed