फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Body of married woman found hanging

Jalaun News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Tue, 07 Jul 2026 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging
फोटो - 09 मृतका कोमल देवी की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन - फोटो : 1
जालौन। विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे फंदे से उतारकर सीएचसी ले गए, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली कालपी क्षेत्र के ग्राम मंगरौल निवासी जगपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी कोमल देवी (26) का विवाह करीब चार वर्ष पूर्व नौ मई 2022 को वीरपुरा निवासी सोनू के साथ किया था। रविवार की शाम उसे जानकारी हुई कि उसकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है और परिजन उसका शव सीएचसी लाए हैं। सूचना मिलते ही वह भी मौके पर पहुंच गया और पुलिस भी वहां आ गई। पुलिस ने बेटी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोप लगाया कि बेटी की मृत्यु के बाद से उसके ससुरालियों ने भी कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने पता लगाने की भी कोशिश की लेकिन उनका पता नहीं चला। गांव में जानकारी की तो पता चला कि उनकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पिता ने बेटी की मौत को संदिग्ध बताया है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि विवाहिता की मौत की जानकारी मिली है।अभी पिता की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed