{"_id":"68f3d362299ee5b74c088aa0","slug":"body-of-eight-month-pregnant-woman-found-hanging-orai-news-c-224-1-ori1005-135929-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आठ माह की गर्भवती का फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आठ माह की गर्भवती का फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
सिरसाकलार। आठ माह की गर्भवती का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाए जाने की आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है। घटना के बाद ससुराली भाग गए हैं।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के करहिया गांव निवासी आशुतोष यादव की पत्नी नेहा यादव (21) का शव शुक्रवार की रात कमरे में लगे हुक से साड़ी के फंदा पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के उदनापुर गांव निवासी मृतका के माई धीरेंद्र ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी दो वर्ष पहले आशुतोष से की थी। शादी के बाद से ही बहनोई बहन के ससुराली उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। कई बार समझाने के बाद भी नहीं माने। आरोप है कि ससुरालियों ने बहन की गला कसकर हत्या कर दी और आत्महत्या दिखाने के लिए शव को टांगकर मौके से भाग गए। थाना प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।