{"_id":"610eb05a8ebc3e794d20fb7a","slug":"boat-overturns-while-taking-selfie-in-flood-six-youth-drowned","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ में सेल्फी लेते पलटी नाव: छह युवक डूबे, दो की लाश मिली और दो की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ में सेल्फी लेते पलटी नाव: छह युवक डूबे, दो की लाश मिली और दो की तलाश जारी
Sat, 07 Aug 2021 09:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 07 Aug 2021 09:53 PM IST
सार
नदी का बहाव तेज होने के कारण शाम तक डूबे हुए चार युवकों में से गौरव सोनी व देवेश गुप्ता की लाश देर रात मिल गई, जबकि दो का कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
युवकों की तलाश करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौन जिले के कालपी में बाढ़ में सेल्फी लेते हुए युवकों की नाव पलट गई, जिसमें छह युवक डूब गए। इनमें से दो युवकों को बचा लिया गया। देर रात दो की लाश मिल गई है। डूबे दो युवकों की तलाश की जा रही है। सीओ वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि डूबे हुए चारों युवक में तीन उरई और एक कालपी का है।
उनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की मोटरबोट भी बाढ़ में उतारी गई है। जिले में पिछले चार दिनों से बाढ़ का कहर जारी है। कालपी में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। शनिवार की दोपहर उरई निवासी तौहीद रहमान, सोनू, देवेश गुप्ता व कालपी निवासी गौरव सोनी अपने साथी सोनू श्रीवास्तव व अरमान के साथ कालपी में बाढ़ देखने गए थे।
व्यास मंदिर के पास ये सभी छह युवक नाव में सवार हुए। कुछ दूरी पर सेल्फी लेते हुए अचानक अनियंत्रित होकर नाव पलट गई। इनमें सोनू और अरमान किसी तरह बचकर निकल आए, लेकिन अन्य चारों युवक डूब गए। दोनों साथियों ने तत्काल ही पुलिस व परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
देखते ही देखते मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नाव और मोटरबोट लेकर पहुंच गई। नदी का बहाव तेज होने के कारण शाम तक डूबे हुए चार युवकों में से गौरव सोनी व देवेश गुप्ता की लाश देर रात मिल गई, जबकि दो का कुछ पता नहीं चल पाया है। सीओ वीरेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि युवकों की तलाश का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।सभी युवकों की उम्र 20 से 27 वर्ष के बीच बताई जा रही है।