फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Block President and Minister elected unopposed

Jalaun News: ब्लॉक अध्यक्ष और मंत्री निर्विरोध निर्वाचित

Wed, 13 Sep 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 13 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Block President and Minister elected unopposed
कालपी। प्राथमिक शिक्षक संघ का निर्वाचन ब्लॉक संसाधन केंद्र महेबा में हुआ। महेबा ब्लॉक इकाई के चुनाव में प्रतापभानु सिंह अध्यक्ष एवं कृष्ण कुमार मंत्री चुने गए। निर्वाचन अधिकारी ने दोनों पदाधिकारी को प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन

बीआरसी में शिक्षक संघ की चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार को निर्वाचन अधिकारी आकाश द्विवेदी एवं पर्यवेक्षक राघवेंद्र श्रीवास्तव, सर्वेश शर्मा, तेज बहादुर सिंह की देखरेख में हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए प्रताप भानु सिंह एवं मंत्री पद के लिए कृष्ण कुमार सिंह के ही नामांकन पत्र आने पर दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वह शिक्षकों की हर समस्या के समाधान के लिए प्रयास करेंगे। इस दौरान अरविंद यादव, यशपाल सिंह, दिनेश यादव, निहाल सिंह, अनूप निरंजन, बृजबिहारी, आशुतोष, रामकुमार, इरफान हाशमी, मोहर सिंह,अभिषेक, निहाल सिंह, रोहित पटेल, दीपक निरंजन, रूपम कटियार, सरिता, ज्योत्सना यादव, प्रियंका राठौर, आरती वर्मा, शारदा, अनुराधा निरंजन, मुकेश दीक्षित,विकास गंगेले,दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पर्यवेक्षक की मौजूदगी में निर्विरोध निर्वाचन
माधौगढ़। प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई का निर्वाचन बीआरसी परिसर में हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक आफताब आलम, राजकुमार यादव व चुनाव अधिकारी आलोक श्रीवास्तव,भरत यादव की देखरेख में हुआ। जिसमें अजय भदौरिया को ब्लॉक अध्यक्ष, सुनील आनंद ब्लाक मंत्री निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जिलाध्यक्ष ठाकुरदास यादव ने कहा कि नवनिर्वाचित ब्लॉक कार्यकारिणी शिक्षक हित में प्राथमिक शिक्षक संघ को मजबूत बनाने का कार्य करेगी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भरोसा दिया कि शिक्षक हित में खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस दौरान प्रभा शंकर मिश्रा, सुरेंद्र परिहार, अरविंद कुमार, महेंद्र सिंह, अरविंद मिश्रा, हरेंद्र निरंजन, शेरसिंह, अनीश कुशवाहा, प्रदीप, माधवी , स्नेहलता,गीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed