{"_id":"9c6f45df209b034614e2c351235ca62d","slug":"block-level-training-of-trainers-has-been-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर बुधवार को ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षकों को टीकाकरण, पोषण, परिवार कल्याण आदि विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। साथ ही अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने को कहा गया।
सीएमओ डॉ. आशाराम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कहा कि शासन की मंशा के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति गंभीर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
अचल प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण देते हुए एसीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने टीकाकरण के बारे में बताया। कहा कि समय पर नियमित टीकाकरण आवश्यक है। टीकाकरण से बच्चों क ो कई बीमारियों से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
पोषण के बारे में बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को खानपान के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है ताकि उन्हें पोष्टिक आहार के बारे में जानकारी मिल सके। साथ ही प्रशिक्षकों को परिवार कल्याण का भी प्रशिक्षण दिया गया।
अब यह प्रशिक्षक ब्लॉक स्तर पर एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहुओं को प्रशिक्षण देंगे। इस मौके पर डॉ. सुग्रीव बाबू, धर्मेंद्र कुमार, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।