फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Blessing of the teacher scold - MP

शिक्षक की डांट भी आशीर्वाद -सांसद

Sat, 13 Feb 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 13 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Blessing of the teacher scold - MP
उच्च शिक्षण संस्था मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को
विज्ञापन
सत्र 2014-15 के सर्वोत्कृष्ट अंक अर्जित करने बाले मेधावी छात्र-छात्राओं को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। जालौन-गरौठा-भोगनीपुर इलाके के भाजपा सांसद भानुप्रताप वर्मा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ।

समारोह में बच्चों को सम्मानित करते हुए सांसद ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी पूंजी है जिसे संजो कर व्यक्ति अपना भविष्य तो संवार ही सकता है। देश और समाज की तरक्की में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। कहा कि शिक्षक की डांट भी व्यक्ति के भविष्य को संवारने के लिए किसी आशीर्वाद की तरह ही है। कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं ने वाणी

वंदना की। अभिषेक रिछारिया ने स्वागत गीत गाया। पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने इस कॉलेज में बिताए अपने छात्र जीवन की याद ताजा करते हुए छात्रों से अनुशासित रहने को कहा। प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन ने महाविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश चोपड़ा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

कार्यक्रम में कॉलेज परिवार के डॉ. सुरेन्द्रसिंह, भूपेन्द्र त्रिपाठी, हरिश्चंद्र तिवारी, प्रदीप, मोहम्मद शरीफ, ब्रजनारायण निरंजन, मनीषकुमार सिंह, राकेश वर्मा, डॉ. मधुरलता द्विवेदी, कल्पना, निधि निरंजन, वंदना अग्रवाल, मनोज इकड़या सहित तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इन प्रतिभाओं को मिला सम्मान
सम्मान समारोह में सत्र 2014-15 के मेधावी जिन छात्र छात्राओं को सम्मान मिला उनमें राज्यपाल द्वारा स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त करने वाली छात्रा कु. शिवांगी अग्रवाल, बीए फाइनल में प्रथम दीक्षा, द्वितीय भारती शर्मा, तृतीय प्रीति श्रीवास्तव, बीएससी फाइनल में प्रथम अंकिता कौशिक, द्वितीय बर्षा पटेल, तृतीय प्रतीक्षा दुबे, एमए हिंदी में प्रथम संतोषी

कुशवाहा, द्वितीय शुभम उपाध्याय, तृतीय पारूल दुबे, एमए संस्कृत में प्रथम प्राची गुप्ता, द्वितीय काजल अग्रवाल और तृतीय संगीता देवी को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सांसद भानुप्रताप वर्मा, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, प्रबंध समिति के मंत्री ओमशंकर अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed