फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bjp,teacher,SP,party,media prabhari

शिक्षकों के सुख दुख को समझने वाली पार्टी है सपा

Sun, 03 Oct 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
bjp,teacher,SP,party,media prabhari
उरई। शिक्षकों की असली हितैषी समाजवादी पार्टी ही है। जो हमेशा शिक्षकों के दुख दर्द को समझती है। यह बात इलाहाबाद झांसी खंड से एमएलसी एवं सपा शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मानसिंह यादव ने रविवार को पार्टी कार्यालय में संवाद से समाधान की ओर पर आयोजित शिक्षक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, वित्तविहीन शिक्षकों को आश्वस्त किया कि वह 2022 में एकजुट होकर सपा की सरकार बनाने में सहयोग करें। सरकार बनने पर सभी की समस्यायों का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग समाजवादी बनकर काम करें व्यक्तिवादी बनकर नहीं। उन्होंने कहा कि 2022 का चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। उन्होंने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि आरएसएस फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डलवाती है। इन्हीं के सहारे लोगों को गुमराह करते हैं। इस दौरान उन्होंने शिरोमणि निरंजन, हरनारायण पाल, रामरूप यादव आदि शिक्षकों को सम्मानित किया। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारी मनोज गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, अब्दुल अजीज उरई विधानसभा अध्यक्ष, राधेश्याम प्रजापति कालपी विधानसभा अध्यक्ष आदि को नियुक्तपत्र भी सौंपे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने की। संचालन रामलाल विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान दयाशंकर वर्मा, जीवन प्रताप वाल्मीकि, जैनुलाबदीन, वीरेंद्र यादव, जमालुद्दीन, भानु राजपूत, महेश विश्वकर्मा, सुशीला चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------------
फोटो-12-वार्ता करते बसपा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी व नृपेंद्र देव सिंह। संवाद
चार हजार कार्यकर्ता लखनऊ जाएंगे
- कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर जिले से जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। बसपा के संस्थापक मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर 9 अक्तूबर को लखनऊ के कांशीराम स्मारक में होने वाले कार्यक्रम में जिले से तीन से चार हजार कार्यकर्ता लखनऊ जाएंगे। यह जानकारी बसपा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी ने दी। वह रविवार को कोंच रोड स्थित चौधरी नारायण सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कंसलटेंसी मड़ोरा में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्येेक विधानसभा क्षेत्र एक हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य है। जिसमें दस बसें और 50 चार पहिया वाहन के अलावा कुछ लोग ट्रेन और बसों से भी रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि परिनिर्वाण दिवस पर बसपा कार्यकर्ता अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। बसपा ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र से शीतल कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। अगले बीस दिन के भीतर कालपी और उरई विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। नृपेंद्र देव सिंह खरुसा ने कहा कि भाजपा की नीतियों से लोग परेशान है और बसपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे है। आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों सीटों पर बसपा प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे। इस दौरान अनिल दीक्षित, अमित निरंजन, सोमेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

---------------------
फोटो-7-उद्योग व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ की नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवाद
महिला प्रकोष्ठ की प्रीति बनी जिलाध्यक्ष
उरई। शहर के राठ रोड स्थित एक उत्सव गृह में व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री डॉ दिलीप सेठ ने प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर शशि सोमेंद्र सिंह को प्रदेश महामंत्री नियुक्ति किया। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने उद्योग महिला व्यापार मंडल का गठन किया। जिसमें प्रीति बंसल को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा सीमा गर्ग व निशा राजपूत को जिला महामंत्री बनाया गया। जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी चित्रा गुप्ता को सौंपी गई। जिला उपाध्यक्ष शांति गुप्ता, शालिनी निगम, स्वर्णलता सेठ व प्रतिभा पोरवाल को बनाया गया। संगठन मंत्री के पद की जिम्मेदारी सोनिया अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल व आरती गुप्ता को दी गई। इसी तरह महिला जिला मंत्री पद पर स्वाति माहेश्वरी, उमा वर्मा, आरती सेठ के अलावा सीमा गुप्ता को नियुक्त किया गया है। इस दौरान व्यापार मंडल के महामंत्री मनीष शंकर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र गुप्ता, साजिद खान आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed