फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bjp,SP,DM,bsp,congrees police vivad

भारी बहुमत से भाजपा के धनश्याम अनुरागी जीते

Sat, 03 Jul 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
bjp,SP,DM,bsp,congrees police vivad
उरई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को डीएम न्यायालय में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। सुबह से कभी भाजपा के पक्ष में तो कभी सपा समर्थित कांग्रेस के पक्ष में जीत की चर्चाएं रही। आखिर में दोपहर तीन बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू हुई तो परिणाम में 18 वोट भाजपा प्रत्याशी घनश्याम अनुरागी को मिले। जबकि 6 वोट कांग्रेस की उर्मिला सोनकर खाबरी को मिले। 25 जिला पंचायत सदस्यों में से 24 ने ही अपना वोट डाला। इसके बाद अधिकारियों ने भाजपा प्रत्याशी को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन आयोग के तय समय 11 बजे से कलक्ट्रेट के डीएम न्यायालय में मतदान शुरू हुआ। जिला परिषद से लेकर जालौन रोड तक बेरीकेडिंग थी। साथ ही 14 थानों का फोर्स कलक्ट्रेट व आसपास में तैनात रहा। मतगणना शुरू होती ही हार जीत को लेकर अटकलें तेज हो गई थी। एक-एक करके जिले 25 सदस्यों में से 24 सदस्यों ने मतदान किया। एक सदस्य उमा देवी (क्षेत्र पंचायत सदस्य डकोर) के अस्वस्थ होने के कारण वे मतदान में हिस्सा नहीं ले सकी। दोपहर तीन बजे के बाद मतदान समाप्ति की घोषणा की गई। इसके बाद न्यायालय में ही मतगणना का कार्य शुरू किया गया। आधे घंटे बाद ही मतगणना की प्रक्रिया पूर्ण कर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने परिणाम की घोषणा की। जिसमें भाजपा प्रत्याशी धनश्याम अनुरागी को 18 मत मिले। जबकि प्रतिद्वंदी सपा समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला सोनकर खाबरी को 6 मत। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विजय प्रत्याशी घनश्याम अनुरागी को प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

--
भाजपा विधायकों और जिलाध्यक्ष ने साधी कमान
भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए जिले के तीनों विधायक गौरीशंकर वर्मा सदर, नरेंद्र सिंह जादौन कालपी और मूलचंद्र निरंजन माधौगढ़ के साथ साथ पार्टी के जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने भी चुनाव कमान संभाल रखी थी। पार्टी के यह सभी नेता वोटिंग समाप्त होने से कुछ देर पहले ही कलक्ट्रेट पहुंचे और अपने मतदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आवास पर दिखा भाजपाइयों का उत्साह
कलक्ट्रेट से जीत का प्रमाण पत्र लेकर भाजपा प्रत्याशी घनश्याम अनुरागी जब संकट मोचन मंदिर के पास स्थित अपने आवास पहुंचे तो वहां उनके समर्थकों का हुजूम ने जिंदाबाद के नारे लगाए। स्वागत करने वालों में भाजपा के हरेंद्र विक्रम, राजू ुटिमरो, हरि किशोर गुप्ता, शैलेंद्र पांडे, अरविंद चौहान, आशीष मिश्रा, गौरव दिवेदी, गिरीश चतुर्वेदी, रामजी राजावत, आदि रहे।
----------------------
प्रशासन पर आरोप लगा फफक पड़ी उर्मिला
- बोली, परिणाम के खिलाफ कोर्ट भी जाएंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम अनुरागी की जीत के तुरंत बाद ही कांग्रेस की प्रत्याशी उर्मिला सोनकर खाबरी ने आरोप-प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने मतदान स्थल पर मौजूद अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि मतदान में बेईमानी की गई है। इसके खिलाफ वह कोर्ट में जाएंगी। आरोप है कि 18 वोट एक मुश्त एक साथ कैसे निकल सकते हैं। निश्चित तौर पर प्रशासन की देखरेख में गड़बड़ी की गई। यह कहते-कहते उर्मिला वहीं अधिकारियों के सामने ही फफक पड़ी। इसके बाद उनके समर्थन उन्हें लेकर मतदान स्थल से बाहर आ गए।
बता दें कि नामांकन प्रक्रिया के बाद से ही सपा और कांग्रेस दोनों ही प्रशासन पर भाजपा का साथ देने का आरोप लगा रहे थे। पहले उर्मिला का आरोप था कि प्रशासन उनका पर्चा खारिज कर सकता है। फिर सपा ने आशंका जताई थी कि उनके वोटरों को मतदान स्थल तक जाने से रोका जा सकता है। अब जब परिणाम सामने आए तो एक बार कांग्रेस प्रशासन पर हमलावर दिखी।

----------
ऐसी होती है अफसरशाही
सच ही कहा गया है कि वक्त-वक्त की बात होती है, जिस कलक्ट्रेट में कभी उर्मिला सोनकर खाबरी (पूर्व पीसीएस ) अधिकारी बनकर जिले के अफसर व कर्मचारियों पर हनक दिखाती थी। उन्हीं उर्मिला को आज उसी कलक्ट्रेट में अधिकारियों के सामने आंसू तक बहाने पड़े। किसी भी अधिकारी ने कांग्रेस प्रत्याशी को किसी भी तरह का दिलासा नहीं दिलाई। सभी शांत मुद्रा में खड़े सिर्फ उर्मिला की बातें सुनते रहे। दृश्य देख वहां खड़े भाजपाई और कांग्रेसी यही चर्चा कर रहे थे कि इसी का नाम है अफसरशाही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed