फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJP's transformation journey, arrived in the district

भाजपा की परिवर्तन यात्रा जिले में पहुंची

Tue, 08 Nov 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 08 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP's transformation journey, arrived in the district
होटल में प्रेस कॉफ्रेंस करते भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा मंगलवार रात साढ़े आठ बजे झांसी से पिरौना के रास्ते जनपद जालौन पहुंची। इस दौरान पिरौना में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को संबोधित किया। यात्रा यहां से सीधे उरई आई जहां सर्किट हाउस मेें भी भाजपा नेता लोगों से रूबरू हुए। इस दौरान भाजपा नेताओं ने
विज्ञापन


बुंदेलखंड की समस्याओं विशेषकर किसानों के कर्जा माफी समेत विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लोगों से चर्चा की। पिरौना में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में आगे चल रहे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बुंदेलखंड के लोगोें विशेषकर किसानों तक पार्टी का संदेश पहुंचाना है। कहा कि बुंदेलखंड का
विज्ञापन


किसान बेहाल है और कर्ज से दबा हुआ है। ऐसे में केंद्र सरकार किसानों के कर्ज माफी के लिए भरसक प्रयास करेगी। कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के मुद्दे पर केंद्र में आई। अब उत्तर प्रदेश की बारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मेें आज मारकाट और अराजकता का माहौल है। चाचा-भतीजा और बुआ की सरकारों ने यहां आम लोगोें की जिंदगी बेहाल कर दी है। ऐसे में
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी की सरकार का यहां आना जरूरी है। बाद में एक होटल में प्रेस काफ्रेंस के दौरान भी उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जमीनी मुद्दों और सिद्धांतोें को साथ लेकर चल रही है। आज


भाजपा के दस करोड़ कार्यकर्ता इन्हीं सिद्धांतों से प्रभावित होकर ही बने हैं। उन्होंने आशा जताई कि प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी। इस दौरान उनके साथ भाजपा क्षेत्रीय सांसद भानु प्रताप वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed