फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJP's foundation day celebrated at booths

बूथों पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया

Tue, 06 Apr 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
BJP's foundation day celebrated at booths
भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस के मौके पर पुष्प चढ़ाते भाजपाई - फोटो : ORAI
उरई/कालपी। भाजपा का 41वां स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से 1509 बूथों पर झंडा लगकार मनाया गया। जनपद के सभी मंडलों, सेक्टरों व बूथ स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय उरई नगर के संयुक्त तत्वावधान में आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज में कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने पार्टी के प्रेरणा पुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद एलईडी पर सीधे प्रसारण के माध्यम से नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना गया। संबोधन के बाद पार्टी कार्यालय पर झंडा लगाकर समर्पण भाव से कार्य करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक महामंत्री अग्निवेश ने बताया कि जिले के सभी मंडलों में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के नेतृत्व में एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री के विचार सुने गए। इस दौरान रविंद्र प्रताप, दिलीप दुबे, रामअनुग्रह, रेखा वर्मा, हरेंद्र विक्रम, मनोज पालीवाल, अमित, मंजू, सुशील, अरुण गुप्ता, शक्ति गहोई आदि रहे। उधर, मुसमरिया में रघुवीर प्रजापति की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें कौशल सिंह जादौन, चंद्रशेखर सिंह, वीरसिंह, निर्मला जादौन आदि मौजूद रहे। इसी तरह कालपी में भी स्थापना दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

जालौन संवाद के अनुसार, नगर में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। भाजपा नगर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता आपसी मतभेदों को भुलाकर पार्टी हित में कार्य करें और अपनी जिम्मेदारियों को समझें। इस दौरान अभय प्रताप राजावत, निशा माहेश्वरी, सतेंद्र खत्री, सुनीता वर्मा, सोनू चौहान, कुंवर सिंह यादव, प्रदीप सक्सेना, आलोक भदौरिया, मीनू सेंगर, सुशील,यशवंत साहू, पवन, अनिल, कुसमा सोनी, मनीष द्विवेदी, ललित शुक्ला, विवेक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोंच संवाद के अनुसार, भाजपा के स्थापना दिवस पर यहां विभिन्न बूथों पर जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। द्वारिकाधीश मंदिर में बूथ अध्यक्ष मनीष चौधरी के संयोजन में भाजपाइयों ने स्थापना दिवस मनाया। माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया। ब्रजभूषण सिंह मुन्नू, आशुतोष मिश्रा, सुनील लोहिया, ओपी कुशवाहा, महेंद्र सोनी, दीपक मिश्रा, महेंद्र अग्रवाल, प्रभंजन गर्ग, धर्मेंद्र राठौर, सुनील, सुशील दूरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed