फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bjp,police,sammaan,injured,mla

सम्मान समारोह में भिड़े दो मंडल पदाधिकारी

Mon, 20 Sep 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
bjp,police,sammaan,injured,mla
एट। भाजपा के कार्यक्रम में उस समय अफरातफरी मच गई जब विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को सम्मान समारोह करने को लेकर बड़े नेताओं के सामने मंडल के दो पदाधिकारी भिड़ गए। मामले के तूल पकड़ने पर बड़े नेताओं ने मामला शांत कराकर कार्यक्रम को समाप्त किया।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बे के एक गेस्ट हाउस रविवार की शाम को भाजपा के जिले के बड़े नेताओं के सामने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को खड़े करने और उनको सम्मान को लेकर मंडल के एक पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। जिसमें मंडल के एक पदाधिकारी संचालन करते समय बड़े नेताओं को माला पहनाने को लेकर वाद विवाद होने लगा। देखते देखते बात इतनी बढ़ गई कि आपस में भिड़ गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिले के बड़े नेताओं ने दोनों पक्षों को अलग करके मामले को शांत कराया। आननफानन में बूथ कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर कार्यक्रम को समाप्त किया गया। कार्यक्रम में हुए बवाल की कस्बे में खूब चर्चा रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed