फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bjp,police,MP,IAS,congrees police vivad

रोके गए कांग्रेस के पूर्व मंत्री, सरकार पर बरसे

Sat, 03 Jul 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
bjp,police,MP,IAS,congrees police vivad
एट। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में झांसी से आ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को एट पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया और उन्हें थाना परिसर में बैठा लिया। करीब दो घंटे बाद पूर्व मंत्री को वापस झांसी की ओर भेज दिया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। पंचायत चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए लेकिन प्रशासन भाजपा को जिताने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि जनपद में कांग्रेस की प्रत्याशी उर्मिला सोनकर खाबरी चुनाव मैदान में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम अनुरागी के मुकाबले में खड़ी थी। चुनाव में कांग्रेस के समर्थन के लिए उरई आते वक्त पूर्व मंत्री को एट पुलिस ने रोका। थाना परिसर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बुंदेलखंड के लिए कुछ भी नहीं किया। बुंदेलखंड में बनी मंडियों में भूसा भरा हुआ है और जुए की फड़ सजती हैं। गोशालाओं को देखने वाला कोई नहीं है। मवेशी सड़कों व खेतों में भटक रहे हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री के साथ बलवान सिंह यादव, अनिल रिछारिया, कमलेश उपाध्याय, सुरेश दादी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed