{"_id":"6147853d8ebc3ee5310597c7","slug":"bjp-mla-dm-cm-pm-orai-news-knp6531914174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के काम काज का रखा ब्यौरा, हर वर्ग तक विकास पहुंचने का दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के काम काज का रखा ब्यौरा, हर वर्ग तक विकास पहुंचने का दवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। वर्तमान सरकार के साढ़े चार साल पूर्ण पर भाजपा के जिला प्रभारी संजीव सिंह एवं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने संयुक्त रूप से विकास भवन सभागार में प्रेसवार्ता कर सरकार कर सरकार के कामकाज को रखा।
डीएम ने विकासकार्यों की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में कुल 18521 लाभार्थियों को लाभान्वित किया। वही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में कुल 211148, लाभार्थियों, फसल ऋण मोचन के अंतर्गत कुल 56591 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यामिता विकास हेतु कुल 410 अभ्यर्थी को लाभान्वित, सौभाग्य योजना के अन्तर्गत 134737 लाभार्थियों को, दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत 222 लाभार्थियों को लाभांवित किया गया है। शहर में 05 पार्कों को निर्माण कराया गया। पेयजल योजना के तहत जल संयोजन, पुनर्गठन में कुल 46670 लाभार्थियों को लाभान्वित, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत 1978 लाभार्थियों को लाभान्वित, स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालय एवं सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराते हुए 28757 लाभार्थियों लाभ दिया गया। वहीं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के कुल 301124 परिवारों को एवं उज्जवला योजना के अन्तर्गत 158706 लाभार्थियों को लाभान्वित कराया गया। किसान क्रेडिट कार्ड एवं मुद्रालोन के तहत 6038 लाभार्थियों को लाभान्वित कराते हुए कुल धनराशि 2538ण्34 व्यय की गई। सिंचाई के लिए 45 नवीन नलकूपों का निर्माण कराकर 2250 हे0 सिंचाई सुविधा को नवसृजित किया गया। मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत 1344 लाभार्थियों, वद्धा पेंशन के तहत 314393 लाभार्थियों लाभान्वित कराया गया। विभाग द्वारा आयुष्मान गोल्डन कार्ड योजना के तहत कुल 129000 कार्ड बनाए गए तथा 230 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण कराया गया एवं 04 ऑक्सीजन प्लांट का भी निर्माण कराया गया। वहीं जिला प्रभारी संजीव सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कानून एवं व्यवस्था तथा विकास पर फोकस किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है, कि गांव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इस अवसर पर इस अवसर पर विधायक सदर गौरी शंकर वर्मा, विधायक कालपी नरेन्द्र सिंह जादौन, विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निंरजन, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, जिलाध्यक्ष रामेन्द्र आदि मौजूद रहे।