{"_id":"61d967744e379c7b28618d49","slug":"bjp-leader-s-birthday-party-in-jalaun-s-orai-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की जन्मदिन पार्टी में जूतमपैजार: शराब और खाने-पीने को लेकर भिड़े लोग, देखते ही देखते चलने लगे लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की जन्मदिन पार्टी में जूतमपैजार: शराब और खाने-पीने को लेकर भिड़े लोग, देखते ही देखते चलने लगे लात-घूंसे
Sat, 08 Jan 2022 03:59 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 08 Jan 2022 03:59 PM IST
सार
उरई कोतवाली क्षेत्र के पटेल चौक स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में भाजपा नेता की जन्मदिन पार्टी में जमकर लात-घूंसे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख एक पक्ष भाग गया।
विज्ञापन
मारपीट करते लोग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जालौन जिले की उरई कोतवाली क्षेत्र के पटेल चौक स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में भाजपा नेता की जन्मदिन पार्टी में जमकर लात-घूंसे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख एक पक्ष भाग गया। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
आपसी विवाद बताकर किया बचाव
शुक्रवार रात पटेल चौक स्थित ब्रजवासी होटल में नाइट कर्फ्यू के बीच भाजपा के पूर्व जिला मंत्री पवन तोमर की जन्मदिन पार्टी मनाई जा रही थी। इस बीच शराब और खाने-पीने को लेकर कुछ लोग भिड़ गए। देखते ही देखते लात घूंसे चलने लगे। मारपीट होते देख खलबली मच गई। आनन फानन घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को देख कुछ लोग भाग गए। वहीं पार्टी कर रहे लोगों ने घटना को आपसी विवाद बताकर बचाव किया।
विज्ञापन
उरई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एसके सिंह राठौर ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन विज्ञापन