{"_id":"620a9ff7a3417f626c61c59e","slug":"bjp-govt-exploited-youth-and-farmer-orai-news-knp6806119199","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और सपा सरकार में किसानों-युवाओं पर हुआ अत्याचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और सपा सरकार में किसानों-युवाओं पर हुआ अत्याचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। बसपा सुप्रीमो मायावती ने यहां जनसभा में कांग्रेस, सपा व भाजपा को निशाने पर लिया। कांग्रेस और सपा को दलित विरोधी करार दिया जबकि भाजपा को जातिवादी बताया। कहा कि अखिलेश सरकार में दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार बढ़े। भाजपा आरएसएस के एजेंडे को लागू करने का काम कर रही है। इस सरकार में किसान, युवा, दलितों व अल्पसंख्यकों का बुरा हाल है।
पार्टी के जालौन, झांसी व ललितपुर के प्रत्याशियों के समर्थन में कोंच रोड स्थित मैदान पर हुई मंडलीय रैली में मायावती दो बजे पहुंचीं। 22 मिनट के संबोधन में कांग्रेस पर सबसे ज्यादा हमलावर रहीं। कहा कि देश व प्रदेश में सबसे ज्यादा कांग्रेस ने राज किया, लेकिन इनके कार्यकाल में न तो डॉ. आंबेडकर को भारतरत्न मिला और न ही मान्यवर कांशीराम के निधन पर कांग्रेसियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। दलितों के वोट से सरकार चलाई, लेकिन
दलितों के लिए कुछ किया नहीं। सपा गुंडों-माफिया की सरकार है। दलित और ओबीसी महापुरुषों का अपमान होता है। भाजपा सरकार निजीकरण को बढ़ावा देकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी है। इस सरकार में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आरक्षण का लाभ नहीं मिला। मुस्लिमों का भी उत्पीड़न हुआ है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बसपा सरकार में इस बार उपेक्षित सर्वसमाज के साथ न्याय होगा। किसानों और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। पुरानी पेंशन लागू करने की दशा में कदम उठाया जाएगा। अकेले चुनाव लड़ कर सरकार बनाने का दावा करते हुए उन्होंने झांसी मंडल की सभी सीटों पर बसपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।