{"_id":"60903ebe8ebc3ecc2b6bfc39","slug":"bjp-election-sp-bsp-orai-news-knp626491787","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत के चुनाव में बसपा ने भाजपा को पिछाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत के चुनाव में बसपा ने भाजपा को पिछाड़ा
विज्ञापन
उरई। जिला पंचायत चुनाव से बहुजन समाज पार्टी ने अपने गढ़ में वापसी की है। लंबे समय से चुनावों में अपनी जीत को तरसती बसपा ने इस बार जिला पंचायत के चुनाव में सत्ताधारी भाजपा से बेहतर प्रदर्शन कर 25 में से 7 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि भाजपा 6 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही है। वहीं समाजवादी पार्टी सिर्फ चार सीटों पर ही सिमटकर रह गई है।
जबकि कांग्रेस और जनता दल (वीपी सिंह) के खाते में एक एक सीटें आई हैं। इसके अलावा 6 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों का कब्जा रहा है। हालांकि बसपा में अंतिम समय तक बागियों को पार्टी से बाहर निकालने, टिकटों में फेरबदल और नेतृत्व के प्रति दिखाई देने वाले अविश्वास से लग रहा था कि इस बार बहुजन समाज पार्टी का प्रदर्शन डगमगा जाएगा लेकिन हुआ इसके एकदम विपरीत।
पार्टी ने बुंदेलखंड की धरता पर एक बार फिर से वापसी की है। कुल मिलाकर आने वाले समय में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और बसपा में कांटे की टक्कर दिखाई देगी। जिसमें निर्दलीय निर्णायक भूमिका भी निभा सकते हैं।